पावन घंटी बजाएं
स्वामी नीलकंठ महाराज
॥ अखंड कृपा एवं मंगल आशीष ॥
ॐ नमः शिवाय । परमहंस श्री नीलकंठाय नमः

|| स्वामी श्री नीलकंठ ||

स्वामी नीलकंठ फॉउन्डेशन

|| पावन तपोभूमि ओइला धाम ||

श्री नीलकंठ महाराज के गुरू परमपूज्य श्री ब्रम्हदास जी महराज एवं दादा गुरू परमहंस अनंत श्री विभूषित जहरी दादा थे। जहरी दादा का प्रमुख आश्रम इलाहाबाद के पास सराय अकिल में था और श्री नीलकंठ महाराज की इसी आश्रम से दादा गुरू जहरी दादा के कृपामय सानिध्य में तपस्चर्या प्रारंभ हुई।

परम पूज्य गुरुदेव के चरणों में दीप अर्पण

सद्गुरु के पावन चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति का दीप प्रज्वलित कर मंगल आशीष प्राप्त करें।

|| दैनिक दर्शन ||

नित्य दर्शन एवं आरती समय

गोविन्द बाग ओइला आश्रम एवं शाखा मंदिरों का नित्य पावन समय

दर्शन समय: प्रातः ०५:०० से १२:३० | सायं ०४:०० से ०९:३०
05:00 AM

मंगला आरती

प्रातः काल देव जागरण, अभिषेक एवं प्रथम मंगल दर्शन

08:30 AM

शृंगार आरती

दिव्य वस्त्र, पुष्प शृंगार एवं धूप-दीप अर्पण

12:00 PM

राजभोग आरती

ठाकुर जी को महाप्रसाद भोग अर्पण (पट बंद: 12:30 - 04:00 PM)

07:00 PM

संध्या महाआरती

शंख ध्वनि, घंटा नाद एवं दिव्य दीपमाला महाआरती

09:30 PM

शयन आरती

संध्या विश्राम आरती एवं रात्रि पट मंगल

|| दिव्य जीवन यात्रा ||

जीवन यात्रा के पावन पड़ाव

बाल्यकाल से ब्रह्मलीन समाधि तक की आलौकिक आध्यात्मिक यात्रा

1
संवत् १९०५ सराय अकिल, प्रयागराज

बाल्यकाल तप एवं दीक्षा

परमपूज्य श्री ब्रम्हदास जी महाराज एवं दादा गुरु परमहंस जहरी दादा के कृपामय सानिध्य में मात्र 5 वर्ष की अवस्था में नारायणदास जी का तप प्रारंभ।

2
युवावस्था हिमालय, काशी, मथुरा-वृंदावन

हिमालयी गुफाओं में कठोर साधना

हिमालय की एकांत गुफाओं में घोर तपस्या के उपरांत वाराणसी, तीर्थराज प्रयाग एवं मथुरा-वृंदावन में गहन भगवद आराधना।

3
मध्यकाल मैहर (मध्य प्रदेश)

मां शारदा धाम एवं पुरानी कुटी

महाराजा बृजनाथ सिंह के समय मैहर आगमन, आल्हा तालाब के पश्चिम स्थित गुफा (पुरानी कुटी) में माता शारदा की अनवरत साधना।

4
सिद्धि काल रामपुर पहाड़ (नागौद क्षेत्र)

व्याघ्र सानिध्य एवं नीलकंठ नामकरण

शेर की गुफा में वास, गोविंद सरकार व शिव मंदिर निर्माण। विषधर नाग द्वारा दंश के उपरांत भी धूनी में निर्विकार ध्यान — विष पाचन से 'नीलकंठ' नामकरण।

5
संवत् २०४२ (१९८६) गोविन्द बाग ओइला आश्रम

ज्ञान गुदड़ी एवं महासमाधि

महाशिवरात्रि (8 मार्च 1986) को ब्रह्मलीन। स्वामी बम महादेव दास जी का पट्टाभिषेक, विशाल देवालयों एवं समाधि मंदिर का निर्माण।

(पावन पोथी को स्पर्श कर खोलें अथवा समेटें)

|| पावन धाम ||

आश्रम शाखाएँ एवं तपोस्थली

महाराज श्री की साधना एवं सेवा से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थल

मुख्य तीर्थ स्थल

गोविन्द बाग ओइला आश्रम (मुख्य समाधि धाम)

मानपुर, ग्राम ओइला, मैहर-सतना मुख्य मार्ग, म.प्र. 485771

महाराज जी के जीवन के संध्याकाल की प्रमुख साधना स्थली। यहीं 'ज्ञान गुदड़ी' में महाराज जी ध्यानमग्न रहते थे। महाशिवरात्रि 8 मार्च 1986 को यहीं...

सिद्ध गुफा

मां शारदा पुरानी कुटी एवं तपोस्थली

आल्हा तालाब के पश्चिम, मां शारदा पर्वत, मैहर (म.प्र.)

महाराजा बृजनाथ सिंह के शासनकाल में स्वामी जी यहां पधारे और मां शारदा के सानिध्य में आल्हा तालाब के निकट गुफा में वर्षों तक कठोर तपस्या की।

व्याघ्र गुफा एवं नामकरण तीर्थ

रामपुर नीलकंठ धाम

रामपुर पहाड़, नागौद क्षेत्र, जिला सतना (म.प्र.)

स्वामी जी यहां शेर की गुफा में उसके साथ रहकर तपस्या करते थे। यहीं रात्रि के समय विषधर नाग द्वारा दंश के बाद भी धूनी में निर्विकार समाधिस्थ र...

जबलपुर शाखा धाम

लखराम बाग आश्रम

खितौला-सिहोरा, जिला जबलपुर (म.प्र.)

भैया ढेलाराम जी की पवित्र भूमि, जिसका विकास महंत स्वामी श्री बम महादेव दास जी ने कराया। यहां भव्य सत्संग भवन एवं विशाल देवालय स्थापित हैं।

|| दर्शन ||

दिव्य चित्र प्रदर्शनी

पूज्य स्वामी नीलकंठ महाराज जी एवं आश्रम धाम के दुर्लभ दर्शन

स्वामी नीलकंठ महाराज — चित्र १
स्वामी नीलकंठ महाराज — चित्र २
स्वामी बम महादेव दास जी महाराज
|| सेवा एवं संकल्प ||

स्वामी बम महादेव दास जी महाराज

ब्रह्मलीन स्वामी नीलकण्ठ जी महाराज जी के गुरुपुत्र, श्री श्री १०८ स्वामी श्री बम महादेव दास जी के समर्पण सेवा, कर्मठता एवं अथक प्रयास से आश्रम के विकास हेतु मैहर क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, बी.एड कॉलेज, विधि महाविद्यालय एवं अनेक ऐसी कई योजनाएं कार्यन्वित हुईं हैं जिससे मैहर तहसील के आमजन लाभान्वित हो रहे हैं| आज भी परम पूज्य गुरु महाराज के सपनों को सार्थक करने में दिन-रात इनका प्रयास सतत रूप से निर्बाध चल रहा है| समस्त मानव जाति हेतु गुरु महाराज एक ऐसे स्रोत्र हैं जिनका जितना भी वर्णन किया जाए कम है|

प्राथमिक विद्यालय
माध्यमिक विद्यालय
बी.एड कॉलेज
विधि महाविद्यालय

समाचार एवं घोषणाएं

20-03-2019

महाराज नारायणदास जी ने हिमालय की गुफाओं में कठिन तपस्या करने के बाद वाराणासी, इलाहाबाद, मथुरा,-वृन्दावन में भी तपस्या की थी।

वार्षिक उत्सव

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ओइला धाम में त्रिदिवसीय विराट संत समागम, अखंड मानस पाठ एवं विशाल महाभंडारा।

सेवा प्रकल्प

आश्रम द्वारा संचालित गौशाला एवं विद्यालय में नवीन सुविधाओं का विस्तार एवं निःशुल्क छात्रवृत्ति योजना।